मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

जुलाना की नई अनाज मंडी में धान की आवक हुई तेज, जींद-रोहतक मार्ग पर लग रहा जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जुलाना की नई अनाज मंडी में धान की आवक हुई तेज, जींद-रोहतक मार्ग पर लग रहा जाम

जींद। जुलाना की नई अनाज मंडी में धान की आवक तेज गति से हो रही हैं। अब तक मंडी में लगभग पांच लाख 99510 किवंटल धान की खरीद की जा चुकी हैं। पिछले साल अब तक 8 लाख 5 हजार 326 किवंटल धान की आवक हो चुकी थी। जुलाना क्षेत्र के धान की बिजाई पछेती होने के कारण अब कटाई शुरू हुई हैं। कटाई शुरू होते ही मंडी में धान की आवक तेज हो गई है।उठान का काम धीमा होने के कारण मंडी धान से अट गई है। जुलाना की नई अनाज मंडी में ज्यादात्तर धान 1509 और 1121 किस्म की आवक हो रही हैं। धान 1509 किस्म के भाव की बात करें तो धान 1509 के भाव 2750 रुपये से लेकर 2910 प्रति किवंटल के रेट से भाव लगाए जा रहे हैं। 1121 किस्म के भाव 3410 रुपये से लेकर 4210 रूपये तक किसानों को मिल रहे हैं। जो कि यह भाव पिछले साल के मुकाबले काफी कम हैं।जुलाना की नई अनाजमंडी में धान की आवक तेज होने के कारण जींद-रोहतक मार्ग पर लंबा जाम लग रहा है। हालांकि आढ़तियों ने नियम बनाया है कि एक दिन मंडी में खरीद का काम बंद किया जाएगा ताकि मंडी से उठान का कार्य हो सके। मंगलवार को मंडी में सैंकड़ो किसान धान की फसल लेकर पहुंचे तो जींद-रोहतक मार्ग पर दोनों तरफ तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम को खुलवाने में पुलिस को भी काफी मशक्त करनी पड़ी। मंडी सचिव कोमिला ने बताया कि मंडी में किसानों के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी किसान को मंडी में फसल बेचने में कोई परेशानी नही आएगी। मंडी में बिजली पानी और सफाई का विशेष प्रबंध किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें