मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

रोहतक में ऑनर कीलिंग के चार आरोपी मुठभेड़ के बाद काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रोहतक में ऑनर कीलिंग के चार आरोपी मुठभेड़ के बाद काबू

कहानी गांव ऑनर किलिंग मामले में पुलिस को मिली कामयाबीरोहतक। कहानी गांव में भाई द्वारा ही बहन की गांव में शादी करने के विरोध में की गई हत्या के मामले में चारों आरोपियों को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। चारों आरोपियों के पैर में गोली लगी है । जिन्हें इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।बुधवार देर रात कहानी गांव की रहने वाली सपना को चार युवक़ों ने गोली मार दी थी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यही नहीं इस घटना के दौरान सपना का देवर बीच बचाव करते समय घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था। हत्या करने का आरोप सपना के भाई संजू और उसके साथियों पर लगा था। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। गुरुवार देर रात बोहर लाढ़ौत रोड पर पुलिस और इन आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपियों को गोली लगी। जिन्हें रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।गौरतलब है कि कहानी गांव के सूरज ने अपने ही गांव की लड़की सपना से लगभग साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज की थी। लड़की सपना के घरवाले इस कदम से खफा थे। इस घटना का अंदेशा उसे पहले ही था, जिसके चलते उसने पुलिस में भी शिकायत दी थी और सपना के परिवार वालों को भी समझाया था। लेकिन वह नहीं माने और घटना को अंजाम दे दिया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावर हमला करने के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। हमले में सपना की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि सपना के देवर साहिल को गोली लगी है। वह पीजीआई रोहतक में इलाज के लिए भर्ती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें