मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

खेत में टॉवर लगाने के नाम ठगी के तीन आरोपियों को राजस्थान से पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खेत में टॉवर लगाने के नाम ठगी के तीन आरोपियों को राजस्थान से पकड़ा

फतेहाबाद। साइबर ठगी करने वालों की धरपकड़ करते हुए साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने तीन युवकों को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन युवकों ने खेत में टॉवर लगाने के नाम पर खजूरी जाटी के युवक से लाखों रुपये ठगे हैं। पकड़े गए युवकों की पहचान अजय उर्फ बालू पुत्र नरेश कुमार, मनिन्द्र उर्फ मोनू पुत्र नरेश कुमार व मोनू पुत्र लाजपत निवासी प्रेम नगर हांसी के रूप में हुई है। तीनों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। साइबर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सतीश ने बताया कि इस बारे में पुलिस ने 29 दिसंबर 2024 को गांव खजूरी जाटी निवासी मुकेश की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपके खेत में मोबाइल टावर मंजूर हुआ है। युवक ने कम्पनी के टॉवर लगवाने के अलग-अलग फायदे बताते हुए उसे अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद उसके पास व्हाटसएप पर जिंदल टॉवर कारपोरेशन कम्पनी की तरफ से एक अप्रूवल लेटर भेजा गया। आरोप है कि युवकों ने टॉवर लगाने के नाम पर उससे कुल 2 लाख 53 हजार 600 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब उसे अपने साथ हुए फ्रॉड का पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें