मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : चेकिंग के दौरान 26 लाख व दो किलो सोना-चांदी जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फरीदाबाद। फरीदाबाद में चुनाव को लेकर पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी की हुई है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शुक्रवार सुबह से लेकर देर रात तक पुलिस ने थाना सराय इलाके में 26 लाख 6 हजार रुपए बरामद करे। वहीं 2 किलो 60 ग्राम सोना और 2 किलो 992 ग्राम चांदी भी पकड़ी गई। इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पूरे फरीदाबाद में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने अलग-अलग इलाकों में नाकेबंदी की हुई है।इसी के मद्देनजर बीते कल सराय नाके पर चेकिंग के दौरान कार नंबर एचआर 26 बीई 0090 जिसे शिवानंद गुप्ता फरीदाबाद निवासी 12/4 मैन मथुरा रोड चला रहा था, जिसकी गाड़ी से नकद 1,82,560 रुपए मिले। वहीं दूसरी कार क्क 16 श्व॥ 9986 जिसे शाहिद निवासी आलमपुर धौज, चला रहा था। कार से 3 लाख रुपए मिले। तीसरी कार डीएल3सीसीएस 6244 जिसे सचिन गोयल चला रहा था, जिसकी कार से 1,46,000 रुपए मिले। चौथी कार जिसे जय कथूरिया निवासी जवाहर कॉलोनी चला रहा था, जिससे 5,82,000 रुपए बरामद किए गए। पांचवीं कार हर्ष अजय निवासी फरीदाबाद चला रहा था, जिसकी कार से 7,00,000 लाख रुपए कैश बरामद किए गए। पांचवीं कार पी78 एन6983 जिसे नीरज निवासी बहा थाना जिला आगरा चला रहा था, जिससे 7,50,000 कैश 2 किलो 992 ग्राम चांदी और 2 किलो 60 ग्राम सोना बरामद किया गया है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक कोई भी व्यक्ति अपनी कार या अन्य किसी वाहन में 50,000 से ज्यादा कैश लेकर नहीं चल सकता । यदि वह 50,000 से ज्यादा कैश लेकर चला पाया गया तो पुलिस उसे जब्त कर लेगी और चुनाव के बाद ही पूरा ब्यौरा देने के बाद उसे वापस लौटाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें