मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम के सिकंदरपुर में दो क्विंटल प्लास्टिक जब्त, 25 हजार के चालान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम के सिकंदरपुर में दो क्विंटल प्लास्टिक जब्त, 25 हजार के चालान

गुरुग्राम। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नगर निगम गुरुग्राम एवं राइजिंग फाउंडेशन के सहयोग से गांव सिकंदरपुर में स्वच्छता अभियान एवं सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान संयुक्त टीमों ने बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में निरीक्षण कर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की।इस अभियान में कुल दो क्विंटल छह किलो प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 25 हजार के चालान किए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता को बढ़ावा देना तथा नागरिकों में सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना था। निरीक्षण टीम ने पर्यावरण हित में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान करते हुए यह भी संदेश दिया कि यह निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण टीम में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से क्षेत्रीय अधिकारी गुरुग्राम (उत्तर) अंकाक्षा तंवर, सहायक पर्यावरण अभियंता कामेश, एमसीजी से सहायक स्वच्छता निरीक्षक भूपेंद्र व सहायक पर्यावरण अभियंता आरशि गहलावत शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें