मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद:शेयर मार्किट में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर 23 लाख ठगे, केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद:शेयर मार्किट में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर 23 लाख ठगे, केस दर्ज

फतेहाबाद। शेयर मार्किट में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने फतेहाबाद के एक युवक से 23.89 लाख रुपये हड़प लिए। युवक को जब अपने साथ हुए फ्रॉड का पता चला तो उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। अब इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने शनिवार को धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शहर की ठाकर बस्ती निवासी प्रदीप कुमार पुत्र संजय कुमार ने कहा है कि वह फतेहाबाद में ही प्राइवेट नौकरी करता है। 20-21 नवंबर को उसने अपने आप को एक व्हाट्सअप ग्रुप ए 48 नादिर वर्मा लर्निंग नॉलेज एंड बुक रिलीज से जोड़ दिया गया। इसमें शेयर बाजार इन्वेस्टमेंट से संबंधित मैसेज व फोटोज आते रहे।

शिकायतकर्ता के अनुसार वह रोज उस ग्रुप में आई शेयर बाजार की फोटोज व उनके दिए हुए लेसन प्लान की क्लास लगाता था। ग्रुप में बार-बार उनके द्वारा कहा जाता था कि आप जितना शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करोगे तो आपको उतना ही फायदा होगा। प्रदीप के अनुसार उसने उनके द्वारा दिए गए ग्रुप के माध्यम से शेयर बाजार में 3 दिसंबर को 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। फिर उनके द्वारा रोज अलग-अलग रुपये इन्वेस्टमेंट के तरीके आते थे। उनके द्वारा हमारी अलग अलग प्रकार की रुपए इन्वेस्टमेंट करने की टीमें बना दी गई थी। इसके बाद उसे एक ऐप से जोड़ दिया गया, जो शेयर बाजार का मुनाफा दिखाती गई। इससे वह लालच में आता गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसने इस ऐप से 3 दिसंबर को उसने 1800 रुपए अपने खाते में भेजे, इससे उसे लगा कि पैसे निकल रहे हैं, मुनाफा हो रहा है। फिर बार-बार पैसे भेजता रहा। 4 दिसंबर को 95 हजार, 5 दिसंबर को 43 हजार रुपए, 5 दिसंबर को 7 हजार, 9 दिसंबर को 55 हजार रुपए भेजे। ऐप उसे हमेशा मुनाफा दिखाती गई और वह पैसे लगाता गया। उसने कभी भी पैसे निकालने की नहीं सोची। प्रदीप ने बताया कि फिर 10 दिसंबर को अपनी मां के खाते से पांच लाख रुपए भेज दिए।

18 दिसंबर को सिटी होमलेंड रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के खाते में साढ़े सात लाख रुपए भेज दिए। 20 दिसंबर को फिर से सिटी होमलेंड के खाते में 3 लाख 89 हजार रुपए भेज दिए। 20 दिसंबर को अपने भाई अक्षय के खाते से पांच लाख और भेज दिए। इस तरह उसने 23 लाख 89 हजार रुपए भेज दिए। इसके बाद उसे पता लगा कि उसके खाते में कोई भी पैसा नहीं आया है, तब उसे अपने साथ हुए फ्रॉड का पता लगा। इस पर पीडि़त ने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। अब इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें