मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

बहादुरगढ़ के छोटूरामनगर की 21 गलियां शीघ्र होंगी पक्की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बहादुरगढ़ के छोटूरामनगर की 21 गलियां शीघ्र होंगी पक्की

झज्जर। बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में शुक्रवार को विधायक राजेश जून व नगर परिषद अध्यक्ष सरोज राठी ने 21 गलियों का निर्माण आरंभ करवाया। इन गलियों को पक्का करने और नालियां बनाने के कार्य पर लगभग एक करोड़ रुपये लागत आएगी। यह निर्माण कार्य पूरा होने से यहां रहने वाले 3000 से अधिक लोगों को सुविधा होगी।विधायक राजेश जून व नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी द्वारा छोटू राम नगर में गली निर्माण कार्य आरंभ करने के मौके पर नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हरिमोहन धाकड़े और कॉलोनी के निवासी व नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे। निर्माण कार्य के शुभारंभ पर कॉलोनीवासियों ने विधायक राजेश जून, चेयरपर्सन सरोज राठी और वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा का फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया और कॉलोनी में विकास कार्य करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायक राजेश जून ने कहा कि हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बहादुरगढ़ हल्के में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। नई सड़कें, पीने के पानी की पाइप लाइन, गलियां, बिजली के नए ट्रांसफार्मर व नई तार लगाने सहित कई परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया गया है।एक सवाल के जवाब में विधायक जून ने बताया कि वर्ष 2024 तक बहादुरगढ़ में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था।चारों तरफ अवैध प्लास्टिक वेस्ट गोदाम और प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्रीज सक्रिय थीं। विधायक बनने के बाद उन्होंने इस मुद्दे को हरियाणा विधानसभा में मजबूती से उठाया और अधिकारियों को समय-समय पर निर्देश दिए जिसके बाद प्रदूषण विभाग ने कठोर कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि अवैध प्लास्टिक वेस्ट भंडारण गोदामों और प्रदूषण फैलाने वाली कई इंडस्ट्रीज को बंद कराया जा चुका है। इसी के परिणामस्वरूप वर्ष 2025 में प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें