मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

जींद में नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण के दोषी को 20 साल की सख्त सजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद में नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण के दोषी को 20 साल की सख्त सजा

जींद: अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट शिफा की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास व एक लाख 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।अभियोजन पक्ष के अनुसार सात अक्टूबर 2023 को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से बिना बताए कहीं चली गई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में सामने आया कि भुरायण निवासी संजय नाबालिग को बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर संजय को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने दुष्कर्म किए जाने की बात कही। जिस पर पुलिस ने 6 व 17 पॉक्सो सहित अन्य न्याय संहिता के तहत धारा जोड़ दी थी। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। पुलिस द्वारा दिए गए ठोस साक्ष्यों के आधार पर गुरूवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट शिफा की अदालत ने संजय को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी को अदालत ने एक लाख 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें