मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के नगर निगमों में 17 हजार फर्जी मतदाता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरियाणा के नगर निगमों में 17 हजार फर्जी मतदाता

चंडीगढ़ : हरियाणा के विधानसभा चुनाव में करीब 25 लाख वोटों के नकली अथवा फर्जी होने का आरोप लगाने के बाद कांग्रेस ने अब पंचकूला नगर निगम के चुनाव में करीब 17 हजार वोट नकली या फर्जी होने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस में प्रोजेक्टर पर उन मतदाताओं के नाम और पते सार्वजनिक किए, जिनके वोट नकली, डबल या फर्जी हैं।

कई ऐसे मतदाताओं के नाम भी सार्वजनिक किए गए हैं, जिनके तीन-तीन वोट बने हुए हैं। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पंचकूला के विधायक एवं पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने कथित फर्जी नाम-पते वाली मतदाता सूचियां पहले रिटर्निंग अधिकारी और फिर राज्य चुनाव आयुक्त को सौंपी।

राज्य में पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों समेत कई शहरी निकायों में 10 मई को चुनाव होगा और 13 मई को मतगणना की जाएगी।

राज्य चुनाव आयुक्त ने कांग्रेस नेताओं द्वारा सौंपी गई मतदाता सूची की जांच कराने का भरोसा दिलाया है, लेकिन मीडिया से बात करते हुए सुरजेवाला और राव ने कहा कि हमने वैरीफाई मतदाता सूचि राज्य चुनाव आयोग को सौंपी है।

इस सूची में एक ही नाम, आयु, पिता या माता का नाम के साथ एक समान पते दर्ज हैं। इसलिए मतदाता सूची के नये सिरे से जांच का विषय ही नहीं है। राज्य चुनाव आयोग को चाहिए कि वह फर्जी नाम मतदाता सूचियों से हटाकर नई संशोधित पारदर्शी मतदाता सूची जारी करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें