मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

15 जेबीटी शिक्षकों की हेड टीचर पद पर पदोन्नति, 9 अक्टूबर को स्कूल आवंटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
15 जेबीटी शिक्षकों की हेड टीचर पद पर पदोन्नति, 9 अक्टूबर को स्कूल आवंटन

फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद में लंबे समय से लंबित जेबीटी शिक्षकों की पदोन्नति की मांग पूरी हुई। शिक्षा विभाग ने 15 जेबीटी शिक्षकों को मुख्यशिक्षक (हेड टीचर) के पद पर पदोन्नत करने की सूची जारी की। पिछली सूची 2019 में जारी हुई थी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के पत्र के अनुसार, 9 अक्टूबर को काउंसलिंग के माध्यम से स्कूल आवंटन होगा।

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य चेयरमैन एवं पूर्व मुख्यशिक्षक देवेंद्र सिंह दहिया और पूर्व जिला प्रधान विकास टुटेजा के अथक प्रयासों से यह महत्वपूर्ण सूची जारी करवाई गई। इसको लेकर संघ द्वारा लगातार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए, विभागीय अधिकारियों से वार्ताएं की गई और विभिन्न स्तरों पर निरंतर पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप शिक्षकों को उनका अधिकार मिल सका। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने बताया कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ पिछले काफी समय से पदोन्नति सूची जारी करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा था और उनके सहयोग तथा विभागीय समन्वय के कारण ही यह सूची जारी हो पाई है। पदोन्नत हुए शिक्षकों ने राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का विशेष आभार व्यक्त किया और साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी मैडम संगीता बिश्नोई तथा कार्यालय के अन्य स्टाफ का भी धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से पदोन्नति प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो सकी।

राज्य कानूनी सलाहकार दलीप बिश्नोई, जिला प्रधान योगेन्द्र वर्मा, जिला महासचिव अनूप गोरा, जिला कोषाध्यक्ष पवन चमरखेड़ा, जिला वरिष्ठ उपप्रधान भजन कंबोज, जिला उप प्रधान राकेश मदान और जिला संरक्षक सुरेन्द्र नैन ने भी जिला शिक्षा अधिकारी और विभाग का पदोन्नति सूची जारी करने के लिए धन्यवाद किया और इसे संगठन की बड़ी उपलब्धि बताया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यह सफलता संगठन की एकजुटता और शिक्षकों के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने सभी पदोन्नत शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह नई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें