मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

बदरीनाथ विस उपचुनाव: 27 दिव्यांगजनों और 114 वरिष्ठजनों ने किया होम वोटिंग के लिए आवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोपेश्वर,। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में सभी की मतदान सहभागिता

सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने 85 प्लस के वरिष्ठजनों और

दिव्यांगजनों को होम वोटिंग की सुविधा दी है। विधानसभा उपचुनाव में 27

दिव्यांगजनों और 85 प्लस के 114 वरिष्ठ जनों ने होम वोटिंग के लिए आवेदन

किया है।

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में शुक्रवार को होम वोटिंग के बनायी

गयी 25 टीमों के लिए रिजर्व सहित 30 मतदान अधिकारियों, 30 सेक्टर

मजिस्ट्रेट और 30 माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों ने होम वोटिंग कराने के लिए तैनात सभी टीमों

को उनके कार्य एवं दायित्वों से अवगत कराया और होम वोटिंग कराने की

प्रक्रिया और विविध प्रपत्रों के संधारण करने एवं पैकेटिंग के संबंध में

आवश्यक जानकारी दी गयी। साथ ही मतदान की गोपनीयता विशेष ध्यान रखने को कहा।

इस दौरान सहायक नोडल ट्रेनिंग आनन्द सिंह, अभिनव नौटियाल, एपी

डिमरी, मनोज तिवारी, जयदीप झिंक्वाण, दिगपाल रावत, खीम सिंह कंडारी, के.सी

पंत मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें