मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

बारिश में रोपे जाएंगे 10.50 लाख पौधे, दून में छाएगी हरियाली-आएगी समृद्धि और खुशहाली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,। जनपद में हरेला पर्व बृहद स्तर पर मनाए जाने व

जनसहभागिता के साथ पौधरोपण एवं पौधों के संरक्षण को लेकर गुरुवार को

जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक कर आवश्यक

निर्देश दिए। इस वर्ष हरेला पर्व की थीम ‘पर्यावरण की रखवाली, घर-घर

हरियाली, लाए समृद्धि और खुशहाली’ रखी गई है।

जिलाधिकारी साेनिका ने

वन, नगर निगम, एमडीडीए, सिंचाई, कृषि, उद्यान, लोक निर्माण विभाग आदि समस्त

रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर पौधरोपण

किया जाना है, उनकी सूची उपलब्ध कराएं। जहां-जहां पौधरोपण किया जा रहा है

उसकी जिओ टैगिंग कराई जाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित

किया कि नगर निगम की खाली भूमि पर पौधरोपण कराते हुए पौधों की सुरक्षा के

लिए तारबाड़ भी कराएं। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व के दिन जनप्रतिनिधि एवं

जनमानस की सहभागिता से बृहद स्तर पर पौधरोपण करने तथा पौधों की सुरक्षा एवं

संरक्षण के लिए जनमानस का सहयोग प्राप्त किया जाए।

जनपद देहरादून में

10.50 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें वन विभाग 6.80 लाख, उद्यान

एवं कृषि विभाग एक लाख, ग्राम्य विकास विभाग एक लाख, एमडीडीए 80 हजार, शहरी

विकास विभाग 40 हजार, पंचायतीराज विभगा 21 हजार, लोक निर्माण विभाग 10

हजार, सिंचाई विभाग सात हजार, उद्योग विभाग सात हजार, लीड बैंक को दो हजार

पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने अन्य

विभागों को भी पौधरोपण कराते हुए जिओ टैगिंग कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया कि उप जिलाधिकारियों

से समन्वय करते हुए राजस्व विभाग की खाली भूमि पर पौधरोपण कराते हुए ऐसे

स्थानों पर तारबाड़ की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान,

प्रभागीय

वनाधिकारी देहरादून नीरज शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत

सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, अपर मुख्य

कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि. तीरथपाल सिंह, ग्राम्य विकास अभिकरण के

निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायती राज

अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जितेंद्र

कुमार त्रिपाठी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह सहित

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें