मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:47 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड को मिले 34 नये क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तराखंड को मिले 34 नये क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी

देहरादून। उत्तराखंड राज्य को 34 नए क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मिले हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दी।खेल मंत्री रेखा आर्या ने नए अधिकारियों से कहा कि उनके सामने सबसे पहला लक्ष्य राष्ट्रीय खेल का है और उन्हें आज से ही राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए जी जान से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का जो खेल ढांचा खड़ा किया है उसकी देखभाल और सुरक्षा भी नए अधिकारियों की बड़ी जिम्मेदारी होगी। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेल के बाद भी लगातार ब्लॉक स्तर पर नए खिलाड़ियों की ग्रूमिंग और उनकी तमाम प्रशिक्षण आदि सुविधाओं की जिम्मेदारी भी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारियों को उठानी है। इसके लिए उन्हें अभी से तैयारी करनी होगी।खेल मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से कुल 34 नए अधिकारियों का चयन किया गया है। इनमें से उपस्थित 19 युवाओं को मंगलवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जो चयनित अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित नहीं हो पाए उन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे।खेल मंत्री ने कहा कि विभाग में अब मैन पावर की कमी नहीं रहेगी जिससे विभाग के प्रदर्शन में और सुधार होगा। इस अवसर पर 11 लैब असिस्टेंट (फॉरेंसिक) को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही गृह विभाग के तहत 5 फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन का लोकार्पण भी किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें