मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 10:11 · नई दिल्ली संस्करण

ब्रिटेन में बॉलीवुड गायक सोनू निगम मानद फेलोशिप से सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लंदन,। ब्रिटेन में बॉलीवुड गायक सोनू निगम को संगीत के क्षेत्र

में उनके विश्वव्यापी प्रभाव और योगदान के लिए प्रमुख भारतीय प्रवासी छात्र

संगठन ने मानद फेलोशिप से सम्मानित किया है। सोनू निगम इस समय एक संगीत

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ब्रिटेन में मौजूद हैं।

ब्रिटेन

के ‘नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनाई यूनियन’ (एनआईएसएयू) ने पिछले

सप्ताहांत लंदन के वेम्बली एरिना में निगम की प्रस्तुति के दौरान उन्हें

फेलोशिप से सम्मानित किया। लेबर पार्टी के वरिष्ठ ब्रिटिश भारतीय सांसद

वीरेंद्र शर्मा और स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (एसओएएस) में

भारतीय संस्कृति के एमेरिट्स प्रोफेसर रेचल ड्वायर ने मंच पर निगम को

सम्मानित किया।

इससे पहले अभिनेत्री शबाना आजमी, लेखक जावेद

अख्तर और अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर समेत कई अन्य हस्तियों को यह

मानद फेलोशिप प्रदान की जा चुकी है। यह फेलोशिप उन व्यक्तियों को दी जाती

है जो वैश्विक मंच पर भारतीय सांस्कृतिक, शिक्षा और समाज सुधार पर

महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं। सोनू निगम ने सम्मान प्राप्त करने के बाद

कहा, ‘‘आपके प्रेम और इस सम्मान के लिए एनआईएसएयू का धन्यवाद। मैं इसे

ईश्वर की ओर से एक और अनमोल उपहार मानता हूं।’’

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें