मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:52 · नई दिल्ली संस्करण

अरे ट्रंप जी! ये भारत नहीं ब्राजील है, चुनाव का जिक्र करते हुए कंफ्यूज हुए US राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बड़ी चूक हुई। उन्होंने ब्राजील चुनाव को भारत का चुनाव बता दिया। Truth Social पर लिखा - भारत में राष्ट्रपति चुनाव के पहले राउंड में 12.5 करोड़ लोगों ने वोट दिया और रिजल्ट उसी दिन आ गया। असल में ब्राजील में 4 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी, भारत में कोई चुनाव नहीं था।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अरे ट्रंप जी! ये भारत नहीं ब्राजील है, चुनाव का जिक्र करते हुए कंफ्यूज हुए US राष्ट्रपति

वाशिंगटन से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बड़ी चूक कर बैठे। ट्रंप ने ब्राजील में हुए राष्ट्रपति चुनाव को भारत का राष्ट्रपति चुनाव बता दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि भारत में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में 12.5 करोड़ लोगों ने वोट दिया। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा - "125 Million People voted today in the first round of India’s Presidential Election. The results came out shortly after the vote closed, on the SAME DAY! In Detroit, Philadelphia, California, and numerous other U.S. Cities and States, the results, with much smaller numbers, will often take weeks to Rig, I mean, calculate. Voting in America is CORRUPT!!! President DJT," 



मतलब, भारत में आज 12.5 करोड़ लोगों ने राष्ट्रपति चुनाव के पहले राउंड में वोट दिया और रिजल्ट उसी दिन आ गया, जबकि अमेरिका के डेट्रॉयट, फिलाडेल्फिया, कैलिफोर्निया जैसे शहरों में छोटे आंकड़ों की गिनती में भी हफ्तों लग जाते हैं। अमेरिका में वोटिंग करप्ट है। दरअसल ट्रंप का इशारा ब्राजील के चुनाव की तरफ था। 4 अक्टूबर रविवार को ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर की वोटिंग हुई थी। वहां करीब 125.27 मिलियन वैध वोट पड़े थे, जो ट्रंप के बताए आंकड़े के बिल्कुल करीब है। ब्राजील के चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो के बीच मुकाबला था। किसी को 50% से ज्यादा वोट नहीं मिला, इसलिए अब 25 अक्टूबर को दूसरे दौर का रनऑफ चुनाव होगा। करीब 99% वोटों की गिनती पर फ्लावियो को 47.18% और लूला को 44.98% वोट मिले थे। 



भारत में तो उस दिन कोई राष्ट्रपति चुनाव हुआ ही नहीं। भारत में राष्ट्रपति का चुनाव जनता सीधे वोट देकर नहीं करती, बल्कि इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए होता है। देश की मौजूदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं जिन्होंने जुलाई 2022 में पद संभाला था। ट्रंप के इस पोस्ट को व्हाइट हाउस के Rapid Response अकाउंट ने भी रीपोस्ट कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और गलती सुधारने लगे। यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप भारत को लेकर कंफ्यूज हुए हों। इससे पहले भी वह भारत को ईरान बोल चुके हैं। इस गलती के बाद एक बार फिर अमेरिका की वोटिंग सिस्टम पर ट्रंप के हमले और उनके फैक्ट-चेक को लेकर बहस तेज हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें