मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:31 · नई दिल्ली संस्करण

‘खतरनाक आतंकी हमले’ के दौरान भारतीय पायलट ने दिखाया साहस, यूएई अधिकारी ने की तारीफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
‘खतरनाक आतंकी हमले’ के दौरान भारतीय पायलट ने दिखाया साहस, यूएई अधिकारी ने की तारीफ

अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद के सलाहकार अनवर गर्गाश ने शुक्रवार को भारतीय फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार की बुधवार को हुई 'खतरनाक आतंकवादी घटना' के दौरान दिखाए गए साहस और प्रोफेशनलिज्म की सराहना की।

गर्गाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार हर तरह की सराहना के हकदार हैं। उन्होंने एक खतरनाक आतंकवादी कृत्य और संभावित आपदा के सामने साहस और जिम्मेदारी का सही अर्थ दिखाया।

सबसे कठिन परिस्थितियों में उनका प्रोफेशनलिज्म और नैतिक बोध उन्हें एक सच्चा हीरो बनाते हैं।"

यूएई के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि सार्वजनिक अभियोजकों की एक विशेष टीम को घटना की जांच और इसकी परिस्थितियों और कारणों का पता लगाने का काम सौंपा गया है।

बयान में कहा गया, "मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि यूएई न्यायिक अधिकारियों के पास लागू कानून के अनुसार जांच का अधिकार क्षेत्र है, क्योंकि विमान यूएई में पंजीकृत है और उसके ध्वज के तहत उड़ता है। नतीजतन, यूएई का कानून विमान में किए गए अपराधों पर लागू होता है, भले ही वे देश के क्षेत्र के बाहर हुए हों।"

मंत्रालय ने यह भी संकेत दिया कि जांच में घटना के सभी पहलुओं, इसके मकसद और क्या इसका आतंकवादी गतिविधि या इरादे से कोई संबंध था या कोई पूर्व योजना या दिशानिर्देश था, इसकी जांच की जाएगी।

मंत्रालय ने कहा, "यूएई ने सऊदी अधिकारियों का भी आभार जताया, उनके सहयोग और घटना से निपटने के तरीके की सराहना की।"

इजरायली प्रधानमंत्री के प्रवक्ता डेविड मेंसर ने कहा कि बुधवार को फ्लाईदुबई की फ्लाइट को गिराने की कोशिश संयुक्त राज्य अमेरिका में 11 सितंबर के हमलों के समान लग रही थी।

मेंसर ने आईएएनएस को दिए एक विशेष इंटरव्यू में कहा, "निश्चित तौर पर ऐसा ही लग रहा है।

यह 9/11 जैसा ही हो सकता था। एक डिटेल है जो शायद छूट गई हो। जब एक इजरायली यात्री और एक क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसने में कामयाब हुए, तो उन्होंने पाया कि ओमानी पायलट, पायलट की सीट पर नहीं बैठा था।

वह कंट्रोल्स के ऊपर खड़ा था और बहादुर भारतीय पायलट पर हमला करते हुए कंट्रोल्स में तोड़फोड़ करने और विमान के कंट्रोल सिस्टम को नष्ट करने की कोशिश कर रहा था। यह आदमी विमान को गिराना चाहता था। आप 9/11 और इस हमले के बीच तुलना किए बिना नहीं रह सकते।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें