मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्सौल हवाई अड्डे परियोजना के लिए टेंडर जारी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य विशेषकर सीमावर्ती इलाकों के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बिहार के लिए खुशखबरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद! रक्सौल हवाई अड्डा के नवनिर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया।

उन्होंने आगे लिखा कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रक्सौल हवाई अड्डे के रनवे, एप्रन और टैक्सीवे सहित एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण हेतु इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का टेंडर जारी किया गया।

ये परियोजना चंपारण क्षेत्र में हवाई यात्रा के आवागमन को सुगम बनाएगी, साथ ही व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा देगी। डबल इंजन सरकार के संकल्प के साथ, बिहार अब विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।

सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस परियोजना के तहत रनवे, एप्रन, टैक्सीवे और अन्य एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का टेंडर निकाला गया है। यह परियोजना पूर्वी चंपारण और आसपास के क्षेत्रों में हवाई यात्रा को सुगम बनाएगी। साथ ही, व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।

रक्सौल, जो भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित है, रणनीतिक रूप से बेहद अहम क्षेत्र माना जाता है। एयरपोर्ट के विकसित होने से न केवल बिहार के सीमावर्ती जिलों को फायदा होगा, बल्कि नेपाल के लोगों के लिए भी आवागमन आसान होगा।

इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और क्षेत्रीय संपर्क को भी मजबूती मिलेगी।

इधर, बिहार सरकार ने एयरपोर्ट परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और बुनियादी ढांचे में सुधार होगा। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार कुछ मौजों में अपेक्षित संख्या में आवेदन नहीं मिलने के कारण अधिग्रहण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रक्सौल हवाई अड्डा परियोजना सीमावर्ती क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे तय समय सीमा के भीतर पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। माना जा रहा है कि यह परियोजना आने वाले समय में बिहार के विकास को नई दिशा देगी और क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें