मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

हाई कोर्ट: अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर दो अगस्त को होगी सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी मामले में मंगलवार को चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस की बेंच में इस मामले पर कल सबसे पहले सुनवाई होगी।एडवोकेट एसोसिएशन, झारखंड हाई कोर्ट की ओर से रितु कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता राजीव कुमार को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में हाई कोर्ट में एक रिट दायर की गई है। इसके बाद खंडपीठ ने मामले की सुनवाई मंगलवार को निर्धारित की है।उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की उपस्थिति के लिए उनके पिता ने हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। इसे सबसे पहले हाईकोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में मेंशन किया गया था। हालांकि बाद में चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में मेंशन किया गया।राजीव कुमार के पिता ने याचिका में कहा है कि उनके बेटे को गलत तरीके से फंसाया गया और गिरफ्तार किया गया है। इसलिए हाई कोर्ट में राजीव कुमार की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।उल्लेखनीय है कि पेशे से अधिवक्ता और रांची निवासी राजीव कुमार को 50 लाख रुपये के साथ यहां गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने कोलकाता के एक व्यवसायी के खिलाफ रांची हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की और जनहित याचिका को वापस लेने के लिए 10 करोड़ रुपये मांग रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें