मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

थाने से फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
थाने से फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम,।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने थाना से फरार हुए आरोपित अफताब खान उर्फ टेंगर को 72 घंटे के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को 29 सितंबर को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। गिरफ्तारी की प्रक्रिया के दौरान उसके हाथ में हथकड़ी लगाने के साथ रस्सी भी बांधी गई थी, लेकिन इसके बावजूद वह पुलिस को चकमा देकर थाना से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

आरोपित के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देश पर किरीबुरू के एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी करते हुए फरार आरोपित की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक लगातार चलाए गए अभियान के दौरान आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर टूटी हुई हथकड़ी, कटा हुआ रस्सा और करीब ढाई फीट लंबा लोहे का सब्बल भी बरामद किया है।

बरामद सब्बल को लेकर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इसका इस्तेमाल चोरी की किन घटनाओं में किया गया था।

पुलिस आरोपित से किरीबुरू क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस जांच में अफताब खान उर्फ टेंगर का नाम सेल अधिकारी राहुल यादव के घर हुई चोरी के मामले में भी सामने आया है। उक्त घटना में लाखों रुपये के आभूषण, लैपटॉप, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई थी।

आरोपित की दोबारा गिरफ्तारी के बाद पुलिस पुराने चोरी के मामलों की भी कड़ियां जोड़ने में जुटी है। आवश्यक पूछताछ और कार्रवाई पूरी करने के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें