मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में ओमप्रकाश सिंह हत्याकांड का मामला, तीन गिरफ्तार और एक बालक संरक्षण में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पलामू में ओमप्रकाश सिंह हत्याकांड का मामला, तीन गिरफ्तार और एक बालक संरक्षण में

-हुसैनाबाद में विधायक आवास के समीप हुई थी हत्या, पुलिस ने मोबाइल फोन किए बरामद

पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद में विधायक आवास के समीप हुई ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक को भी संरक्षण में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) दिव्यांश शुक्ल ने बुधवार को बताया कि तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

एसडीपीओ के अनुसार, दो सितंबर की रात करीब 8:30 बजे कचरा गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद हुसैनाबाद थाना में कांड संख्या 186/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को टीम ने तकनीकी जानकारी और संभावित ठिकानों के आधार पर छापेमारी कर प्राथमिकी अभियुक्त साकेत पाठक (25) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों और संदेहियों के नाम के आधार पर पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त अंकित कुमार (21) और अमन सिंह (19) को भी गिरफ्तार किया। एक विधि-विरुद्ध बालक को भी संरक्षण में लिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस इन सुरागों के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक सह हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक छत्रधारी कुमार (कांड अनुसंधानकर्ता), पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार गुप्ता (देवरी ओपी प्रभारी), पुलिस अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार महतो (दंगवार पिकेट प्रभारी), पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह (लठेया पिकेट प्रभारी) तथा सहायक अवर निरीक्षक साकेत कुमार शामिल रहे।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें