मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

देर रात रांची की सड़कों पर उतरे एसएसपी राकेश रंजन, संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देर रात रांची की सड़कों पर उतरे एसएसपी राकेश रंजन, संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

-अड्डेबाजी और खुले में शराब पीने वालों को पुलिस ने खदेड़ा, एंटी क्राइम चेकिंग बढ़ाने के निर्देश

रांची। राजधानी रांची में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने मंगलवार देर रात पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के कई संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी और खुले में शराब पी रहे लोगों को हटाया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने तिलता चौक, कटहल मोड़, ओटीसी ग्राउंड, बड़ा तालाब परिसर और अरगोड़ा चौक समेत आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। इन क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों के जमावड़े और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिलती रही हैं।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर लोग खुले में शराब पीते और अड्डेबाजी करते मिले। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मौके से हटाया और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा अनावश्यक रूप से जमावड़ा लगाने से बचने की चेतावनी दी।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध की दृष्टि से संवेदनशील और हॉटस्पॉट वाले इलाकों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा नहीं होने दिया जाए। उन्होंने संबंधित पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित एंटी क्राइम चेकिंग, वाहन जांच और गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया।

एसएसपी ने संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपराधिक घटना या सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में रात के समय विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए।

औचक निरीक्षण के दौरान यातायात पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक एसपी) राकेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (रुरल एसपी) गौरव गोस्वामी, कोतवाली पुलिस अधीक्षक निखिल राय समेत कई डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें