हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआरपीएफ ने निकाली तिरंगा यात्रा
रांची। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र रांची के उप महानिरीक्षक डीएन लाल के मार्गदर्शन में 'हर घर तिरंगा" अभियान के तहत ग्रुप केन्द्र रांची से बाईक रैली निकाली गई।इस बाईक रैली में ग्रुप केन्द्र रांची और रेंज रांची के जवान सम्मिलित हुए। यह बाईक रैली ग्रुप केन्द्र रांची से निकलकर बालालौग पंचायत के अंतर्गत सेन्बो एवं बारीडीह गांव से गुजरी। रैली के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को तिरंगा यात्रा से अवगत कराते हुए उनके बीच तिरंगा का वितरण किया गया ताकि हर घर तिरंगे के उद्देश्य को पूर्ण किया जा सके। जब यह बाईक तिरंगा रैली गांव से गुजरी तब गांव वालों का उत्साह चरम पर था।





