मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चार घंटे सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लातेहार। महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरो कला मोड़ के पास स्थानीय ग्रामीणों ने महुआडांड़- रांची मुख्य पथ को लगभग चार घंटे तक जाम रखा। ग्रामीण युवक के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस प्रशासन ने जब ग्रामीणों को यह बताया कि हत्या का मुख्य आरोपित शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले की जांच के बाद अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।जानकारी के अनुसार महुआडांड़ थाना क्षेत्र के उदालाखाड़ गांव के पास गत 16 अगस्त को कुरो कला गांव निवासी रायमोन गिद्ध( 23) का शव मिला था। ग्रामीणों का आरोप था कि शव को देखकर स्पष्ट लग रहा था कि युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है। घटना के बाद मृत युवक के परिजनों ने हत्या के मामले में कुछ लोगों पर आरोप भी लगाया था। लेकिन इस मामले में पुलिस के द्वारा किसी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से ग्रामीण काफी नाराज थे। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण गुरुवार की सुबह सड़क जाम कर दिए।लल्ला के ग्रामीणों को पुलिस के द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया। परंतु ग्रामीण सिर्फ एक ही बात कह रहे थे कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक सड़क जाम जारी रहेगा । बाद में डीएसपी राजेश कुजूर, सीओ प्रताप टोप्पो समेत अन्य अधिकारी जाम स्थल पर पहुंचे। डीएसपी ने ग्रामीणों को बताया कि हत्या के मामले में आरोपी शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की अनुसंधान कर रही है। अनुसंधान के दौरान जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आवारा पशुओं से खेतों की रखवाली के लिए कांजी हाउस का निर्माण कराया जाएगा। वहीं जिन किसानों के फसल का नुकसान होगा उसे मुआवजा भी दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण सड़क जाम को हटाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें