मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

सहेली की शादी में गई युवती का शव म्युचुअल फंड के कार्यालय में मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

धनबाद। एक ओर जहां पूरा देश अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में डूबा हुआ था, ठीक उसी वक्त धनबाद का एक पिता अपनी बेटी की लाश के सामने उसकी मौत पर विलाप कर रहा था। मामला धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम प्लाजा का है, जहां टाटा म्युचुअल फंड्स के पूर्व कर्मी निशा का शव उसके ही पूर्व कार्यालय में संदेहास्पद स्थिति में पाया गया।घटना के संबंध में मृतिका निशा कुमारी (26) के पिता मनईटांड़ निवासी दीपक कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब एक बजे वह अपनी बेटी को लेकर बैंक मोड़ चौराहा के पास पहुंचे। उनकी बेटी को अपनी एक सहेली की शादी में जाना था। वहाँ वह पिता की गाड़ी से यह कह कर उतर गई कि उसे शादी के लिए कुछ खरीददारी करनी है। शादी धनसार थाना क्षेत्र स्थित गांधी नगर में थी। इसके बाद देर रात तक बेटी के घर नहीं पहुंचने पर निशा के परिजन परेशान होकर बेटी को ढूंढने लगे। उसका कही पता नही लगने पर वह पुलिस के पास पहुंचे, जिसके बाद आज सुबह निशा का शव श्रीराम प्लाजा के दूसरे तल्ले पर स्थित टाटा म्युचुअल फंड्स के कार्यालय में संदेहास्पद स्थिति में पड़ा मिला।उन्होंने बताया कि उनकी बेटी निशा कुमारी का विवाह सात दिसंबर 2023 को हुआ था। उससे पूर्व वह इसी कार्यलय में काम करती थी। लेकिन विवाह के बाद उसने काम छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि अपनी सहेली की शादी में जाने के लिए निकली उनकी बेटी आखिर टाटा म्युचुअल फंड के कार्यालय कैसे पहुंची? उन्होंने हत्या का शक जाहिर करते हुए पुलिस से जांच की मांग की।वहीं निशा का शव आज सुबह सबसे पहले कार्यलय की सफाई करने पहुंचे सफाई कर्मियों ने देखा। निशा का सिर कार्यालय में रखे कुर्सी पर था, जबकि उसकी बाकी का शरीर फर्श पर पड़ा था। उसके पीठ पर चाकू घोपने का भी निशान मिला है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच करने में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें