मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

विश्व आदिवासी दिवस पर रांची में निकाली गई शोभा यात्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने शोभायात्रा निकाली। यह शोभा यात्रा अल्बर्ट एक्का चौक (मेन रोड) में निकाली गयी। इस मौके पर आदिवासी महिलाओं और पुरुषों ने ढोल मांदर के थाप पर जमकर नृत्य किया। साथ ही एक दूसरे को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी।इस जुलूस में करीब 24 से अधिक आदिवासी संगठनों ने जुलूस और शोभायात्रा निकाला। लोगों ने कहा कि जुलूस के माध्यम से विश्व के आदिवासी एक हो, यह जल जंगल जमीन हमारा है, सीएनटी एसपीटी कानून को सख्ती से लागू करने की मांग भी की, उनलोगों ने कहा कि नई स्थानीय नियोजन नीति , सरना आदिवासी धर्मकोट को लागू किया जाये। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग नारे लगा कर सरकार से इसे लागू करने की मांग की।शोभा यात्रा कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। इसी तरह केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की के नेतृत्व में आदिवासी अधिकार यात्रा निकाला गया। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की के नेतृत्व में जुलूस निकाली गई। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में मेन रोड में पौधा का वितरण किया गया।इसी तरह जय आदिवासी केंद्रीय परिषद के अध्यक्ष निरंजना के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई । अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष गीताश्री उरांव के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। सरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवा कच्छप के नेतृत्व में एक जुलूस निकाली गई जो मोरहाबादी के दीक्षांत मंडप तक पहुंची और अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के द्वारा भी विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें