मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में हथियार के साथ टीएसपीसी के छह उग्रवादी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार। पुलिस ने मनिका थाना क्षेत्र के तीनमुहान टोंगरी के पास छापामारी कर तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में मुकेश यादव,मुकेश कुमार यादव,अवधेश यादव,प्रभात यादव (सभी पलामू निवासी),भीम पासवान और नन्दू शर्मा ( दोनों लातेहार) शामिल है। उग्रवादियों के पास से पुलिस को चार देसी हथियार, छह गोली समेत अन्य सामग्री बरामद हुआ है।एसपी अंजनी अंजन ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के कुछ नक्सली मनिका थाना क्षेत्र के डोकी-बरवही तीनमुहान के पास पहाड़ी पर जमे हुए हैं और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई और चिन्हित इलाके की घेराबंदी कर छापामारी की गई। वहां से छह लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। जांच के क्रम में इनके पास से चार हथियार और छह गोलियां बरामद की गई। पूछताछ के बाद गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान टीएसपीसी के नक्सली के रूप में की गई।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों पर पहले भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में उग्रवादी घटनाओं को लेकर मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी उग्रवादी मुख्य रूप से क्षेत्र में दहशत बनाकर लोगों को डराने का काम करते थे। इनका मुख्य धंधा दहशत बनाकर लेवी वसूलने का था। उग्रवादियों के द्वारा इन दिनों में क्षेत्र में लगातार हिंसक कार्रवाई की योजना बनाई जा रही थी। लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण उग्रवादी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पा रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें