मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पलवल पुलिस का बड़ा एक्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पलवल पुलिस का बड़ा एक्शन

पलवल। एंटी नारकोटिक्स सेल पलवल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उटावड़ थाना क्षेत्र के घुड़ावली गांव के पास से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 138 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 38 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ प्रभारी हनीश खान ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि टीम घुड़ावली बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि नूंह जिले के चाहलाका गांव निवासी अजहर मोहम्मद घुड़ावली के पास बाइक पर स्मैक लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने बाइक स्टार्ट कर मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 138 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ और बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ उटावड़ थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान स्मैक की सप्लाई के स्रोत और इसे आगे किसे बेचा जाना था, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें