मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य के उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेशोत्सव एक जुलाई को

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। राज्य के 80 उत्कृष्ट स्कूलों में एक जुलाई को फ्रेशर्स डे का आयोजन होगा। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की निदेशक किरण कुमारी पासी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र के जरिये उन्होंने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।निदेशक ने कहा है कि राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू है। इसे 30 जून तक पूर्ण कर लेना है। नामांकन की प्रक्रिया की खत्म होने के साथ ही सत्र 2023-24 के लिए पवन पाठन का कार्य विधिवत रूप से प्रारम्भ कर दिया जाएगा। सभी उत्कृष्ट विद्यालयों में बच्चे पहली बार पठन-पाठन के लिए आएंगे। ऐसे में आवश्यक है कि उनके प्रवेश को हर्षाल्लास के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाए। नये नामांकित बच्चों का स्वागत किया जाए। इसलिए एक जुलाई को सभी उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेशोत्सव समारोह का आयोजन किया जाए।प्रवेशोत्सव समारोह की सूचना सभी विद्यार्थियों को दी जाए। साथ ही इसमें अभिभावकों को भी शामिल किया जाय। निदेशक ने कहा है कि सभी उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेशोत्सव समारोह का आयोजन करने के लिए अपने स्तर से सभी विद्यालयों के निर्देशित करेंगे। समारोह के आयोजन के बाद इसका प्रतिवेदन राज्य कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।ये गतिविधियां होंगी-प्रवेशोत्सव के लिए विद्यालय में एक समारोह आयोजित किया जाए, जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक और विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य भी उपस्थित रहें।-नव प्रवेश करने वाले छात्र-छात्रओं का विद्यालय परिसर में बाल संसद के सदस्यों द्वारा तिलक और पुष्प के साथ स्वागत किया जाए।-विद्यालय में प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा को विस्तारित करते हुए किया जा सकता है। नये नामांकित बच्चों के स्वागत में गीत एवं अन्य सास्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय में पूर्व से अध्ययनरत बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जा सकते हैं।-विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा नवनामांकित छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का उत्कृष्ट विद्यालय परिवार से जुड़ने और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्पित होने के लिए विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया जायेगा।-विद्यालय के प्रधान शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय के स्वरूप एवं अवधारण के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधा के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सभी अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के लिए उनकी भूमिका पर भी चर्चा करेंगे। विद्यालय के शिक्षकों से भी परिचय कराया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें