मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में 56 परीक्षा केंद्रों पर 28 मई को होगी यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को राजधानी रांची के 56 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी। इस परीक्षा में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य प्रदेश के 26054 परीक्षार्थी शामिल होंगे।यूपीएससी की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजकर 30 मिनट से शुरू होगी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दो बजकर 30 मिनट से शुरू होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के बाहर जमा करा लिए जायेंगे। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने को कहा गया है।यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इन कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन को लेकर स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों, सहायक समन्वय पर्यवेक्षक और केंद्राधीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी को उनके कार्य एवं उत्तरदायित्व भी बता दिये गये हैं। स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों को परीक्षा के एक दिन पहले 27 मई को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने को कहा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें