मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने झारखंड जनजातीय महोत्सव का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में मंगलवार को विश्व आदिवासी दिवस पर दो दिवसीय झारखंड जनजातीय महोत्सव का आगाज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि छात्रों को उच्च शिक्षा में परेशानी नहीं होगी। झारखंड में जल्द गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की जायेगी। इससे छात्रों को कम ब्याज दर पर ऋण मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को कम ब्याज दर पर ऋण सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना लागू की जायेगी। इससे उच्च शिक्षा की राह आसान होगी। गरीबी उच्च शिक्षा में बाधक नहीं बनेगी। कम ब्याज दर पर ऋण देकर सरकार हायर एजुकेशन में मदद करेगी। गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से करीब दो से तीन लाख छात्रों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा मांझी, जनजातीय कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, डीजीपी नीरज कुमार, सचिव केके सोन, सचिव विनय कुमार चौबे, रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा समेत अन्य उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें