मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार की याचिका खारिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार सिंह की ओर से दायर याचिका पर ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने सुमन की याचिका खारिज कर दी। सीए सुमन कुमार सिंह की ओर से रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता शंभू अग्रवाल और अक्षय शर्मा ने पक्ष रखा।इससे पूर्व सीए सुमन कुमार सिंह की ओर से न्यायिक हिरासत (कस्टडी) में रखे जाने के खिलाफ ईडी के विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अपनी याचिका में सुमन कुमार ने कहा है कि ईडी द्वारा पीसी (प्रोसिक्यूशन कंप्लेन) दाखिल किए जाने के बाद भी उनके खिलाफ संज्ञान नहीं लिया गया है। इसलिए उन्हें कस्टडी से रिलीज किया जाना चाहिए। सुमन की याचिका पर ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी ने सुमन की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से एक दिन का समय देने का आग्रह किया था। इसे कोर्ट ने स्वीकार किया था। सुमन ने 309 (2) के तहत याचिका दायर की थी।उल्लेखनीय है कि ईडी ने बीते छह मई को एक साथ आईएएस पूजा सिंघल के करीबियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये सहित कई दस्तावेज बरामद किए गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें