मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में पूर्व प्रमुख के पति पर हमले के पांच आरोपित भेजे गए जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू। रामगढ़ प्रखंड की पूर्व प्रमुख गुड्डी देवी के पति संजय सिंह पर हमले के आरोप में पुलिस ने एक परिवार की महिला, उसके पति और तीन पुत्रों को बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में आदर गांव के मोहन सिंह (50), उसकी पत्नी देवकाली देवी (55), पुत्र कमलेश सिंह (35), अभिषेक सिंह (27) और प्रवीण सिंह (29) शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि मंगलवार को चोरहट पंचायत के आदर गांव में पूर्व प्रमुख के पति संजय सिंह पर जानलेवा हमला किया गया था। हमले में संजय गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। मारपीट के बाद हमलावरों ने उनके दोनों हाथ और पैर बांधकर घर में बंद कर दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर रामगढ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे और संजय सिंह को इलाज के लिए भिजवाया था।रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने बताया कि पूर्व प्रमुख सह चोरहट की पंचायत समिति सदस्य गुड्डी देवी के पति संजय सिंह के साथ मारपीट करने के आरोप में पिता-पुत्र समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें