मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में नक्सलियों के छुपाए तीन केन बम बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार। लातेहार पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर सर्च अभियान चला कर सदर थाना क्षेत्र के खैरा जागीर गांव के निकट स्थित पहाड़ी से तीन केन बम बरामद किया। प्रत्येक बम पांच किलो ग्राम का था। बाद में पुलिस ने बरामद बम को बम निरोधक दस्ते के सहायता से विस्फोट करने सक्रिय कर दिया।लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खैरा जागीर गांव के निकट स्थित पहाड़ी पर माओवादियों के द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से केन बम लगाए गए हैं। इस सूचना पर लातेहार पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम बनाकर पुलिस ने सर्च अभियान चलाई। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने पहाड़ी पर एक पेड़ के नीचे तीन केन बम बरामद किया। उसके बाद पुलिस की टीम ने सीआरपीएफ की बम निरोधक दस्ते की टीम को घटनास्थल पर बुलाया और बम को निष्क्रिय करवाया। एसपी ने बताया कि नक्सलियों के द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने का इरादा था परंतु पुलिस को मिली सटीक सूचना के बाद नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फिर गया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें