झारखंड में कोरोना 600 एक्टिव केस, 40 नए केस
रांची। झारखंड में 600 कोरोना के मरीज एक्टिव है, इसमें सबसे अधिक 232 मरीज केवल जमशेदपुर में है। शनिवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 90 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 40 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से दो, देवघर से दो, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 12, हजारीबाग से तीन, खूंटी से एक,कोडरमा से दो, लातेहार से तीन,पलामू से दो, रामगढ़ से एक और रांची से 12 मरीज मिले हैं।राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 41 हजार, 271 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 24 लाख, 72 हजार 631 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 600 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 35 हजार, 341 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.65 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।





