मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

जेई परीक्षा में पेपर लीक करने के मामले में एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची के नामकुम थाने की पुलिस ने झारखंड चयन कर्मचारी आयोग (जेएसएससी) की जेई परीक्षा के प्रश्न पत्र और उत्तर लीक करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपित का नाम रंजीत मंडल बताया गया है। वह गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के बगारो का रहने वाला है। इसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इसमें एक मोबाइल फोन से प्रश्न और उत्तर लीक किया गया था।ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि झारखंड चयन कर्मचारी आयोग (जेएसएससी) ने कनीय अभियंता नियुक्ति परीक्षा तीन जुलाई को संचालित किया गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले कई घंटे पूर्व ही प्रश्न उत्तर व्हाटसएप में वायरल किये जाने के संबंध में मिथलेश कुमार महतो ने थाने में लिखित आवेदन दिया।एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी नीरज कुमार और थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान के क्रम में आरोपित को ओडिशा के क्योझोर से गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही मामले में कई लोगों की शामिल होने की भी बात सामने आयी है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें