मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले सांसद संजय सेठ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में शुक्रवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। सांसद ने उन्हें रांची में हवाई यात्री सुविधाओं के विस्तार से संबंधित आग्रह पत्र सौंपा। सांसद ने कहा कि रांची से नॉर्थ ईस्ट के लिए सीधी विमान सेवा आरंभ की जाए ताकि धार्मिक यात्राओं, व्यवसायिक कार्यों व अन्य उद्देश्यों से जाने वाले नागरिकों का आवागमन सुगम हो सके।सांसद ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि रांची से दरभंगा, बनारस जयपुर, भोपाल, गोवा, देवघर के लिए सीधी विमान सेवा आरंभ किए जाने की आवश्यकता है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्किंग एक बड़ी समस्या है। भीड़ बढ़ने के बाद एयरपोर्ट पर वाहन पार्किंग मुश्किल होता है। इसके लिए पार्किंग एक्सटेंशन करने की जरूरत है। यह सुरक्षा की दृष्टिकोण से भी बेहद जरूरी है।सांसद ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि रांची से साप्ताहिक दुबई, बैंकॉक और थाईलैंड के लिए विमान सेवा शुरू करने की आवश्यकता है। भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से जेट एयरवेज ने अपनी सुविधाएं देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस दिशा में सार्थक पहल की जाए ताकि जल्द से जल्द जेट एयरवेज की सेवा यहां से शुरू हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें