मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:41 · नई दिल्ली संस्करण

कुएं में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, वाड़ी में मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कुएं में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, वाड़ी में मचा हड़कंप

कई दिन पुराना होने से नहीं हो पाई पहचान, जहरीली गैस की आशंका से रात में रोका गया रेस्क्यू अभियान

रेवाड़ी। साबन गांव में गुरुवार को पुराने कुएं से करीब 35 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना होने के कारण काफी खराब हो चुका है, जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, गांव के पुराने कुएं के आसपास बुधवार देर शाम ग्रामीणों को दुर्गंध महसूस हुई। शक होने पर उन्होंने आसपास जांच की तो कुएं से तेज बदबू आने का पता चला। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

कुआं करीब 100 फीट गहरा है। रात के समय अंधेरा होने के साथ ही कुएं में जहरीली गैस होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने रात में शव निकालने का अभियान शुरू नहीं किया।

गुरुवार सुबह विशेषज्ञों और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम की मौजूदगी में कुएं की जांच और शव निकालने का अभियान शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। जांच के दौरान कुआं अंदर से पूरी तरह सूखा मिला।

शव की हालत देखकर पुलिस का अनुमान है कि युवक की मौत कई दिन पहले हुई होगी। शव क्षत-विक्षत होने के कारण मौके पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के गांवों में युवक के संबंध में जानकारी जुटा रही है और उसकी पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बावल थाना एसएचओ फूल कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। शव काफी पुराना होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें