मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप के आवास पर दूसरे दिन भी बंगाल सीआईडी की टीम कर रही जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। पश्चिम बंगाल की सीआईडी टीम मंगलवार को भी दूसरे दिन कांग्रेस से निलंबित खिजरी विधायक राजेश कच्छप के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के धुर्वा सेक्टर दो स्थित आवास पर पहुंच कर जांच कर रही है।इससे पहले बंगाल सीआईडी की टीम रांची के नामकुम के उलिहातू स्थित आवास में राजेश कच्छप और इरफान अंसारी के जामताड़ा स्थित आवास पर छापेमारी करने पहुंची थी। राजेश कच्छप के घर से जमीन के डीड, डेबिट कार्ड और अन्य दस्तावेज मिले थे। इसके बाद सीआईडी की टीम ने उनके परिजनों को सेक्टर दो स्थित आवास पर मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा के पांचला से बीती 30 जुलाई को 49.37 लाख रुपये के साथ झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगाड़ी और इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें