कस्टम केयर के नाम पर ठगी करने का आरोपित गिरफ्तार
रांची। नामकुम थाना पुलिस ने कस्टम केयर के नाम पर ठगी करने के आरोपित अविनाश कुमार को गिरफ्तार किया है। वह बिहार के नांलदा का रहने वाला है। इसके पास से 24 मोबाईल फोन, तीन चार्जर और दो क्यूआर कोड बरामद किया गया है।ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने शनिवार शाम संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नामकुम थाना क्षेत्र के बेलबगान में दीपक कुमार महतो के घर पर कुछ अपराधी प्रवृति के लोग कोई अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे है। सूचना डीएसपी मुख्यालय-1 के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेलबगान स्थित दीपक कुमार के घर के दूसरे तल्ले पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने खदेड़ कर पकड़ लिया । जबकि एक व्यक्ति बालकोनी से कुद कर भागने में सफल रहा। पूछताछ के क्रम में आरोपित ने बताया गया कि टॉल फ्री नंबर से मिलता-जुलता नंबर का उपयोग कर कस्टमर का मोबाईल नम्बर इनको मिल जाता है, फिर ये अपने दूसरे मोबाईल से कस्टमर को फोन करके उनसे उनकी समस्या को सुलझाने के नाम पर उनसे पैसा क्यूआर कोड के माध्यम से लेते थे।





