मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स पुलिस की पकड़ से दूर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को एक सप्ताह में तीन बार उड़ाने की धमकी दे दी गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वह कौन शख्स है, जो बार-बार बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दे रहा है और इसके बाद भी वह शख्स पुलिस की पकड़ से दूर है। अब तक एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाले को रांची पुलिस खोज नहीं पायी है।कब-कब मिली धमकी-28 जुलाई को बिहार के नालंदा जिले से किसी व्यक्ति ने फोन कर रांची एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी थी। हालांकि, जांच के दौरान बम निरोधक दस्ते को कुछ भी नहीं मिला था। वैसे इस धमकी के बाद एयरपोर्ट परिसर में मौजूद यात्री घबरा गये थे। इस घटना को लेकर मंगलवार को एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।-29 जुलाई को दोबारा धमकी दी गई। इस बार रंगदारी तक की मांग कर दी गई। पुलिस उस नंबर को खंगालने में जुटी थी, हालांकि अबतक कुछ पता नहीं कर चल पाया है।- एक अगस्त को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस बार भी एयरपोर्ट के एक अधिकारी के नंबर पर टेक्स्ट मैसेज से धमकी भेजी गई। मैसेज में लिखा गया है कि यदि 20 लाख रुपये नहीं दिए गए तो वह एयरपोर्ट को बम से उड़ा देगा।गुरुवार से लेकर अब तक तीसरी बार उसी नंबर से धमकी दी गयी है़ जिस नंबर से पहली बार धमकी मिली थी। वह नंबर नालंदा के रितेश पांडेय के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस का कहना है कि वे लोग आरोपित की गिरफ्तारी के करीब है। इसके लिए रांची पुलिस की टीम बिहार भी गयी हुई है। पुलिस का कहना है कि लगता है कि कोई सिरफिरा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें