मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

अधिवक्ता राजीव कुमार के तीन ठिकाने पर छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। कोलकाता में गिरफ्तार झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के घर, कार्यालय और भाई की राइस मिल पर पश्चिम बंगाल की पुलिस ने छापेमारी की। गुरुवार देर रात तक चली छापेमारी में पुलिस के हाथ तीन डायरी लगी है। बताया जा रहा है कि इसमें नकद लेनदेन का विवरण दिया गया है। इसके अलावा चैट और डिजिटल सबूत भी बताते हैं कि पीआईएल करने वालों के साथ पैसे के बारे में चर्चा हुई थी। पुलिस को कई संपत्तियों के डीड भी मिले हैं। इसमें रांची में सात फार्म हाउस, उनके तीन मंजिला घर के अलावा 16 फ्लैट, नोएडा में फ्लैट और ग्रेटर में कार्यालय शामिल हैं।बंगाल पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर सैकत चंदा के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम ने अधिवक्ता राजीव कुमार के घर , कार्यालय और राइस मिल सहित तीन ठिकाने पर छापामारी की थी। बंगाल पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट को जांच के दौरान कई दस्तावेज हाथ लगे हैं। कोलकाता पुलिस की टीम सर्च वारंट लेकर पहुंची थी। उसके बाद टीम गौरी शंकर नगर स्थित घर और उनके छोटे भाई अनीश के तुपुदाना स्थित शंकभरी राइस मिल में जांच की। इस दौरान कई दस्तावेज और डाटा पुलिस ने एकत्र किए। उल्लेखनीय है कि झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को बंगाल पुलिस ने 50 लाख रुपए के साथ 31 जुलाई को कोलकाता से गिरफ्तार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें