मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 7 नवंबर 2026 · रात 9:16 · नई दिल्ली संस्करण

Zomato का धमाका: 40 KM दूर के फेवरेट रेस्टोरेंट से मंगाएं खाना, जानिए कैसे करें ऑर्डर

Zomato ने नया फीचर Limitless Delivery लॉन्च किया है। अब आप अपने शहर में 40 KM दूर तक के रेस्टोरेंट से खाना मंगा सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल 7 शहरों में है - दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद। इस्तेमाल के लिए ऐप के होमपेज पर Explore More में Limitless Delivery पर टैप करें या रेस्टोरेंट सीधे सर्च करें। 40 KM अधिकतम दूरी है, हर रेस्टोरेंट उपलब्ध नहीं होगा। डिलीवरी चार्ज और टाइम पर कंपनी ने अभी जानकारी नहीं दी है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
Zomato का धमाका: 40 KM दूर के फेवरेट रेस्टोरेंट से मंगाएं खाना, जानिए कैसे करें ऑर्डर

अब आपके पसंदीदा रेस्टोरेंट की दूरी कोई मायने नहीं रखेगी। अगर आपका फेवरेट रेस्टोरेंट शहर के दूसरे कोने में है, तो भी अब आप वहां से खाना मंगा सकेंगे। फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने अपना नया फीचर Limitless Delivery लॉन्च कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने ही शहर में 40 किलोमीटर तक दूर मौजूद चुनिंदा रेस्टोरेंट से भी खाना ऑर्डर कर सकेंगे। अब तक Zomato पर यूजर्स को मुख्य रूप से उनके डिलीवरी एड्रेस के आसपास के रेस्टोरेंट ही दिखाई देते थे। अगर कोई रेस्टोरेंट 8-10 KM दूर होता था, तो वह लिस्ट में आता ही नहीं था। Limitless Delivery ने इस सीमा को खत्म कर दिया है।



अब आप अपने शहर के अंदर 40 KM दूर तक के पार्टिसिपेटिंग रेस्टोरेंट से ऑर्डर कर सकते हैं। यानी दिल्ली में रहते हुए आप गुड़गांव, नोएडा के किसी फेमस रेस्टोरेंट से, और मुंबई में रहते हुए बांद्रा से लेकर ठाणे तक के रेस्टोरेंट से खाना मंगा सकते हैं। हालांकि, एक बात ध्यान रखनी होगी। 40 KM अधिकतम दूरी है, इसका मतलब यह नहीं है कि इस दायरे में आने वाला हर रेस्टोरेंट आपको डिलीवरी देगा। यह सुविधा सिर्फ उन रेस्टोरेंट पर लागू होगी, जिन्होंने Limitless Delivery के लिए पार्टिसिपेट किया है। फिलहाल Zomato ने यह फीचर देश के 7 बड़े शहरों में शुरू किया है: दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद। 



कंपनी ने अभी दूसरे शहरों में इसे कब शुरू किया जाएगा, इसकी कोई टाइमलाइन नहीं दी है। इस फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको 2 तरीके मिलेंगे: omato ऐप खोलें। होमपेज पर Explore More सेक्शन में जाएं। वहां आपको Limitless Delivery का अलग शॉर्टकट मिलेगा। इस पर टैप करते ही उन सभी फेमस रेस्टोरेंट की लिस्ट खुल जाएगी, जो अब आपकी पहुंच में हैं। अगर आपको किसी खास रेस्टोरेंट का नाम पता है, तो उसे सीधे सर्च करें। अगर वह रेस्टोरेंट Limitless Delivery में शामिल होगा, तो उसका मेनू दिखेगा और आप नॉर्मल तरीके से ही ऑर्डर कर सकेंगे।



यही इस फीचर का सबसे बड़ा सवाल है। Zomato ने अभी यह साफ नहीं किया है कि Limitless Delivery के तहत ऑर्डर करने पर अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज देना होगा या नहीं। लंबी दूरी के ऑर्डर पहुंचने में कितना समय लगेगा, इस बारे में भी कंपनी ने अलग से जानकारी नहीं दी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 40 KM दूर से खाना मंगाने पर डिलीवरी टाइम ज्यादा लग सकता है, खासकर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे ट्रैफिक वाले शहरों में। साथ ही खाने की क्वालिटी और गर्माहट बनाए रखना भी कंपनी के लिए एक चुनौती होगी।



यह पहली बार नहीं है जब Zomato ने दूरी की सीमा तोड़ने की कोशिश की है। अगस्त 2022 में कंपनी ने Intercity Legends शुरू किया था, जिसमें एक शहर का फेमस खाना दूसरे शहर में अगले दिन पहुंचाया जाता था। लेकिन वह सर्विस ज्यादा नहीं चली और अप्रैल 2024 में उसे बंद कर दिया गया। लेकिन Limitless Delivery उससे अलग है। यह एक ही शहर के अंदर है, एक ही डिलीवरी नेटवर्क में है। इसलिए इसके सफल होने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है। Zomato ने Limitless Delivery के साथ Host Mode भी लॉन्च किया है। 



यह ग्रुप ऑर्डर के लिए है। जब आप Host Mode ऑन करेंगे, तो मेनू और कार्ट की कीमतें आपके मेहमानों को नहीं दिखेंगी। बिल सिर्फ होस्ट यानी आप ही अनलॉक कर सकेंगे। Zomato के फूड डिलीवरी बिजनेस के CEO आदित्य मंगला के मुताबिक, इस पहल से ग्राहक दूर मौजूद अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से भी खाना मंगाने का विकल्प तलाश सकेंगे। तो अगर आप भी अब तक यह सोचकर मन मार लेते थे कि "अरे, ये रेस्टोरेंट तो बहुत दूर है", तो अब आपकी ये टेंशन खत्म हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर