स्पेशल
Zomato का धमाका: 40 KM दूर के फेवरेट रेस्टोरेंट से मंगाएं खाना, जानिए कैसे करें ऑर्डर
Zomato ने नया फीचर Limitless Delivery लॉन्च किया है। अब आप अपने शहर में 40 KM दूर तक के रेस्टोरेंट से खाना मंगा सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल 7 शहरों में है - दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद। इस्तेमाल के लिए ऐप के होमपेज पर Explore More में Limitless Delivery पर टैप करें या रेस्टोरेंट सीधे सर्च करें। 40 KM अधिकतम दूरी है, हर रेस्टोरेंट उपलब्ध नहीं होगा। डिलीवरी चार्ज और टाइम पर कंपनी ने अभी जानकारी नहीं दी है।

