मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

Delhi के फाइव स्टार होटल के किचन में कॉकरोच और सड़ा पनीर, FSSAI की रेड में खुली पोल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
Delhi के फाइव स्टार होटल के किचन में कॉकरोच और सड़ा पनीर, FSSAI की रेड में खुली पोल

देश की राजधानी दिल्ली में अगर आप फाइव स्टार होटल जैसा खाना खाने का सपना देखकर किसी बड़े रेस्टोरेंट में जा रहे हैं, तो जरा संभल जाइए। बाहरी चमक-दमक के पीछे किचन की हकीकत इतनी गंदी हो सकती है कि आप खाना देखकर ही उल्टी कर दें। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के एक नामी होटल से सामने आया है, जहां FSSAI की टीम ने छापा मारा तो होश उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के करोल बाग इलाके के एक बड़े होटल में लगातार खाने की क्वालिटी को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। ग्राहकों का कहना था कि खाने में अजीब सी बदबू आती है और स्वाद भी खराब है। इसकी शिकायत जब FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) तक पहुंची तो विभाग ने बिना बताए होटल में औचक निरीक्षण किया।

FSSAI की टीम जब होटल के किचन में घुसी तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। बाहर से लग्जरी दिखने वाले इस होटल का किचन कचरे का ढेर बना हुआ था। FSSAI की टीम जब होटल के किचन में घुसी तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। बाहर से लग्जरी दिखने वाले इस होटल का किचन कचरे का ढेर बना हुआ था। आटे और सब्जियों पर मक्खियां और कॉकरोच घूम रहे थे। फ्रिज में रखा पनीर और चिकन कई दिन पुराना और सड़ा हुआ मिला, जिसमें से बदबू आ रही थी। बर्तन धोने के लिए गंदे और काले पानी का इस्तेमाल हो रहा था। किचन स्टाफ बिना ग्लव्स और बिना कैप के खाना बना रहा था। खाने के तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल किया जा रहा था, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है।

इतना ही नहीं, होटल के पास फूड लाइसेंस के जरूरी दस्तावेज भी पूरे नहीं मिले और हाइजीन सर्टिफिकेट भी एक्सपायर हो चुका था। मौके पर ही FSSAI के अधिकारियों ने सड़े हुए 80 किलो से ज्यादा खाने के सामान को नष्ट करवा दिया और तुरंत प्रभाव से होटल का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। होटल को नोटिस जारी कर 14 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है कि क्यों न उसका लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाए। FSSAI के अधिकारी ने बताया कि इस तरह की लापरवाही सीधे लोगों की सेहत से खिलवाड़ है। सड़े-गले खाने से फूड पॉइजनिंग, टाइफाइड और पेट की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

FSSAI ने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि अगर किसी भी रेस्टोरेंट या होटल में गंदगी या खाने की खराब क्वालिटी दिखे तो तुरंत 1800-112-100 टोल फ्री नंबर पर शिकायत करें। आपकी एक शिकायत किसी बड़ी बीमारी से सैकड़ों लोगों को बचा सकती है। दिल्ली में त्योहारी सीजन से पहले FSSAI का यह एक्शन अन्य होटल और रेस्टोरेंट मालिकों के लिए भी एक बड़ी चेतावनी है कि बाहर की चमक से नहीं, किचन की सफाई से होटल फाइव स्टार बनता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें