मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

Delhi: केजरीवाल के सामने हेड कांस्टेबल की पिटाई! सादी वर्दी में रिकॉर्डिंग कर रहा था पुलिसवाला, पुलिस करेगी...

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
Delhi: केजरीवाल के सामने हेड कांस्टेबल की पिटाई! सादी वर्दी में रिकॉर्डिंग कर रहा था पुलिसवाला, पुलिस करेगी...

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क विवाद के बाद सियासी पारा और चढ़ गया है। सोमवार 29 सितंबर को AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल के तिलक नगर दौरे के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। आरोप है कि AAP समर्थकों ने दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट की है। पुलिस अब इस मामले में FIR दर्ज करने की तैयारी में है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पश्चिमी जिले की इंटेलिजेंस यूनिट में तैनात हेड कांस्टेबल अशोक सादी वर्दी में तिलक नगर में ड्यूटी पर था। वह केजरीवाल के दौरे और वहां के घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। इसी दौरान AAP समर्थकों के एक समूह ने उसे घेर लिया। आरोप है कि जब पता चला कि वह पुलिसवाला है और रिकॉर्डिंग कर रहा है, तो उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।

घटना के बाद हेड कांस्टेबल की मेडिकल जांच कराई गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी और जल्द FIR दर्ज हो सकती है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें AAP नेता सौरभ भारद्वाज और तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह भी मौके पर दिख रहे हैं। हालांकि वीडियो में उनकी मौजूदगी से मारपीट में उनकी भूमिका की पुष्टि नहीं होती, पुलिस जांच जारी है। दरअसल, यह पूरा बवाल 2 दिन पहले शुरू हुआ था। तिलक नगर में रिंग रोड पर गुरुद्वारे के सामने नई बनी सड़क की गुणवत्ता पर AAP विधायक जरनैल सिंह ने सवाल उठाया था और वीडियो जारी कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

इसके अगले दिन दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा खुद सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे और उन्होंने जरनैल सिंह को भी मौके पर बुलाया। निरीक्षण के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई और इसी बहस के बीच प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो वायरल होते ही सियासत गरमा गई। AAP ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR की मांग करते हुए तिलक नगर थाने का घेराव किया। मंत्री के खिलाफ NCR दर्ज हुई है। इसी थप्पड़ कांड के खिलाफ सोमवार को केजरीवाल तिलक नगर पहुंचे थे। उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह, विधायक जरनैल सिंह और अन्य नेता थे। केजरीवाल ने हाथ से सड़क उखाड़कर दिखाया और कहा, "यह सड़क कुछ दिन पहले ही बनी थी, फिर भी हाथ लगाने से पूरी उखड़ रही है।

हमने दिल्ली में ऐसी सड़क कभी नहीं देखी। हमारे 10 साल के कार्यकाल में सड़कों पर 5 साल की गारंटी होती थी। इसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है, जांच होनी चाहिए कि पैसा कहां गया।" वहीं, मंत्री प्रवेश वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा है कि थप्पड़ खाने वाला युवक Gen-Z नहीं, बल्कि AAP का गुंडा था। वर्मा ने दावा किया कि उस युवक पर 3 महीने पहले MCD के एक संविदा कर्मचारी की पिटाई का केस दर्ज है और वह गिरफ्तार भी हुआ था। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी, "गुंडागर्दी काम नहीं आएगी, सरकारी काम में बाधा बर्दाश्त नहीं होगी।" अब एक तरफ थप्पड़ कांड पर सियासत और दूसरी तरफ हेड कांस्टेबल से मारपीट का नया केस, तिलक नगर दिल्ली की राजनीति का नया हॉटस्पॉट बन गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें