मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

भट्टूकलां में दो मकानों के ताले टूटे, लाखों की चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद। जिले के भट्टू क्षेत्र के गांव मेहूवाला व ठुईयां में चोरों ने दो मकानों के ताले तोडक़र वहां से लाखों के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। दोनों मामलों में भट्टूकलां पुलिस द्वारा गुरुवार को केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में गांव मेहूवाला निवासी अमित कुमार ने कहा है कि गत दिवस वह अपने मकान को ताला लगाकर खेत में काम करने के लिए गया हुआ था।शाम को जब वह वापस घर आया तो उसने देखा कि उसके घर के कमरे का ताला टूटा पड़ा था और कमरे का सारा सामान इधर-उधर बिखर पड़ा था। जब उसने सामान की जांच की तो पाया कि अज्ञात चोर कमरे में से एक जोड़ी चांदी की पजेब, चांदी का कड़ी, 6700 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए हैं।इस पर पहले उसने अपने स्तर पर आसपास पूछताछ की लेकिन जब चोरों बारे कुछ पता नहीं चला तो उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में गांव ठुईयां निवासी रवि कुमार ने कहा है कि गत दिवस वह अपने परिवार के साथ घर के बरामदे में सोया हुआ था।सुबह जब वह उठा तो उसने देखा कि उसके घर के कमरे का गेट खुला हुआ था और उसमें रखा का ताला गायब था। संदूक में रखा सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जब उसने सामान की जांच की तो पता चला कि अज्ञात चोर उसके मकान में घुसकर संदूक में रखी 2 सोने की अंगूूठियां, 5 चांदी के सिक्के, 1 चांदी का नारियल, 40 हजार रुपये की नगदी गायब थी।इस पर पहले उसने आसपास चोर की तलाश की लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो उसने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें