मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: दिनदहाड़े नकाबपोश युवकों ने दुकान में घुसकर सोने की चेन व नकदी छीनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। पुलिस के तमाम दावों के बावजूद शहर में अपराधियों के

हौंसले बुलंद नजर आ रहे है। शहर के व्यस्त बाजार डीएसपी रोड पर दो नकाबपोश

युवक दिनदहाड़े एक दुकान में घुस गए और दुकानदार से सोने की चेन व हजारों

की नकदी छीनकर फरार हो गए। इस बारे गुरुवार को सूचना मिलते ही पुलिस टीम

मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

गुरुवार को पुलिस

को दी शिकायत में डीएसपी रोड फतेहाबाद निवासी सतपाल ने कहा है कि उसकी खेमा

खाती चौक के पास सतपाल फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान है। जब वह दुकान पर

बैठा था तो अचानक दो युवक उसकी दुकान पर आए। दोनों युवकों ने कपड़े से मुंह

ढका हुआ था। दुकान में आते ही एक युवक ने उसके गले में पहली सोने की चैन

झपटा मारकर छीन ली जबकि दूसरे युवक ने दुकान के गल्ले में रखे करीब 6 हजार

रुपये जबरदस्ती निकाल लिए और मौके से भाग गए। उसने युवकों का पीछा भी किया

लेकिन युवक भागने में कामयाब रहे। इस पर उसने युवकों की काफी जगह तलाश की

लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो उसने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें