मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

थाना रोड पर आइसक्रीम रेहड़ी चालक से छीना झपटी करने के आरोपी दोनों युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। बस स्टैण्ड चौकी से कुछ ही दूरी पर देर रात बाईक पर आए दो

बदमाशों ने तेजधार हथियार दिखाकर आइसक्रीम रेहड़ी चालक से नकदी छीन ली और

मौके से फरार हो गए। अब रेहड़ी चालक ने मेडिकल करवाने के बाद इस बारे पुलिस

को शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू

कर दी।

इस बारे पुलिस को दी शिकायत में शास्त्री नगर निवासी विनोद

कुमार ने कहा है कि वह चार मरला कालोनी मोड पर आइसक्रीम की रेहड़ी लगाता

है। गत दिवस रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार होकर आए और उसकी

रेहड़ी को रोक लिया। दोनों युवकों के हाथ में नुकीले हथियार था। इन युवकों

ने नुकीले हथियार से उसके पेट के पास वार दिया और उसकी जेब से करीब 600

रुपये की नकदी जबरदस्ती छीनकर फरार हो गए। उसने शोर भी मचाया लेकिन युवक

भागने में कामयाब रहे। इस पर रात काफी होने व डर के चलते वह घर चला गया और

अपने परिवार को घटना से अवगत करवाया। अगले दिन सुबह उसने अपना मेडिकल

करवाया और इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

बस अड्डा चौकी

प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिलते ही तुरंत

कार्रवाई करते हुए छीना झपटी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया

गया है। मात्र कुछ ही घटों में सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार की टीम ने दो

आरोपियों को काबू कर उनके कब्जा से छीने गये रुपयेे, वारदात में प्रयुक्त

तलवार व मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। पकड़े गये दोनों आरोपियों की पहचान

अनिल कुमार उर्फ जूडी पुत्र रामकुमार व राहल उर्फ बच्ची पुत्र रामेश्वर दास

निवासी गांव अकांवाली के रूप में हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें