मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : फर्जी जमानतदार बनकर अदालत को गुमराह करने वाला युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : फर्जी जमानतदार बनकर अदालत को गुमराह करने वाला युवक गिरफ्तार

फतेहाबाद। फर्जी जमानतदार बनने के एक गंभीर मामले में थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ओमप्रकाश पुत्र भगवान दास निवासी गांव भावदीन, जिला सिरसा के रूप में हुई है। गुरूवार को थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि विशेष न्यायाधीश, एनडीपीएस एक्ट फास्ट ट्रैक कोर्ट, फतेहाबाद में विचाराधीन एक प्रकरण में आरोपी विक्रम उर्फ विक्की की जमानत प्रक्रिया के दौरान एक व्यक्ति ने फर्जी जमानतदार बनकर खुद को ओमप्रकाश पुत्र भगवान दास निवासी बरवाली-1, जिला सिरसा बताया और अदालत में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए। जांच के दौरान यह सामने आया कि असल में वह व्यक्ति ओमप्रकाश पुत्र भगवान दास निवासी भावदीन, जिला सिरसा था, जिसने पंचायत सदस्य गुरमीत सिंह निवासी भावदीन के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों से अदालत को गुमराह किया। जांच अधिकारी ने बताया कि अदालत के आदेशानुसार जमानती दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने नाम समानता का फायदा उठाते हुए फर्जी जमानत पेश की और न्यायिक प्रक्रिया में धोखाधड़ी का प्रयास किया। इस मामले में थाना शहर फतेहाबाद में मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच जारी है और जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसे भी कानूनी दायरे में लाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें