मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

जमानत पर जेल से निकले युवक की हत्या, हमले में दो साथी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जमानत पर जेल से निकले युवक की हत्या, हमले में दो साथी घायल

सिरसा। जिले के रोड़ी कस्बा में रंजिशन एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ था। शुक्रवार देर रात को हमलावरों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हमले में दो अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक की पहचान कुलबीर सिंह के रूप में हुई है। मृतक युवक के दादा कांग्रेसी नेता थे और उनका क्षेत्र में रसूख था। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि कुलबीर जमानत पर बाहर आया हुआ था। शुक्रवार रात को वह अपने भाई रणधीर सिंह और भतीजे जगदीप सिंह के साथ खेत में पानी लगाने जा रहा था। गांव झोरडऩाली के बस अड्डा के पास हथियारबंद हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए, जिससे तीनों घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां कुलबीर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि रणधीर और जगदीप का इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक के दादा पोहला सिंह इलाके के सक्रिय कांग्रेस नेता रहे हैं। इस परिवार की गांव के ही एक अन्य पक्ष से लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। कुछ साल पहले शराब ठेके के कारोबार को लेकर पोहला सिंह का गांव के ही गंगा सिंह से विवाद हुआ था, जिसमें गंगा सिंह की हत्या हो गई थी। इस मामले में कुलबीर नामजद था और हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें